Jump to content

logo


your security

Your security

आपकी सुरक्षा

हमारे कर्मचारी की पहचान।

हम आपकी निजी सुरक्षा को बहुत गम्भीरता से लेते हैं। हम स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को पहचान पत्र जारी करते हैं और हमारे अनुबंधकर्ताओं के पास पहचान पत्र होगा, जिसमें यह बताया गया होगा कि वे किस कम्पनी के लिए काम करते हैं। यह उन बोगस कॉलरों का खतरा कम करने के लिए है, जो आपके घर में घुसने के लिए सेन्ट्रल नेटवर्क्स के यहाँ से आने का बहाना करते हैं।

इस पहचान पत्र पर सेन्ट्रल नेटवर्क के कर्मचारी का नाम, कालातीत होने की तारीख, उसका रंगीन फोटोग्राफ और सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि उस स्थिति में कॉल करने के लिए मुफ्त टेलीफोन नंबर होगा, अगर आपको उनकी पहचान के बारे में कोई संदेह हो। यह मुफ्त नंबर 0800 051 5686 है।  

इस बात की पुष्टि कैसे करें कि आपके दरवाज़े पर खड़ा कॉलर वास्तविक है।

हमारे स्टाफ को उसकी पहचान की पुष्टि करके प्रसन्नता होगी और जहां कहीं सम्भव हो, वह ऐसे कपड़े पहने होगा जिससे यह पता चलता हो कि वह सेन्ट्रल नेटवर्क्स से है। हमारे अनुबन्धकर्ता भी ऐसे कपड़े पहनेंगे जिससे यह पता चलता हो कि वे कम्पनी के लिए काम करते हैं। हमारी सभी वैनों पर सेन्ट्रल नेटवर्क्स लिखा होगा और आमतौर पर अनुबन्धकर्ता वैनों पर सेन्ट्रल नेटवर्क्स की ओर से कार्यरत संदेश लिखा होगा।

जब आप हमारे स्टाफ के किसी सदस्य के लिए दरवाज़ा खोलते हैं, तो वह अपना परिचय देगा, अपना पहचान पत्र दिखाएगा और अपने आने का उद्देश्य बताएगा।

अगर आपको यह संदेह हो कि क्या वह वास्तविक है, तो कृपया विज़िटर के पहचान पत्र की जाँच करें:

·     क्या व्यक्ति की फोटो दरवाज़े पर है?

·     क्या कार्ड के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है?

·     क्या कार्ड अवधि में है?

·     क्या लोगो कपड़ों और /या वैन के लोगो से मेल खाता है?

अगर आप अपने कर्मचारी की पहचान के बारे में चिन्तित हैं, तो कार्ड के पीछे पहचान सत्यापन मुफ्त टेलीफोन नंबर पर कॉल करें। यह 0800 051 5686 है। जब आप कॉल कर रहे होंगे, तब हमारे कर्मचारी को बाहर प्रतीक्षा करने पर प्रसन्नता होगी। कॉल करते समय हमेशा अपना दरवाज़ा लॉक रखना याद रखें।

हम अपने डेटाबेस की जाँच करेंगे और कार्ड पर दिखाई गई कर्मचारी की पहचान की पुष्टि करेंगे।      
 
अपने घर में किसी को भी वैध पहचान पत्र के बिना न घुसने दें।

 


Back to top